अस्पताल में नवजात बच्चे की चोरी, जांच में जूटी पुलिस

रांची। झारखंड की राजधानी में एक दुखद् खबर सामने आ रही है। यहा सदर अस्पताल से एक नवजात बच्चे को अज्ञात लोगों के द्वारा चुरा लिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मासूम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि उस बच्चे का जन्म 14 फरवरी को सदर अस्पताल के लेबर रूम में एक गर्ल चाइल्ड का जन्म हुआ था। जिसे लेबर रूम के बाहर से अज्ञात लोगों के द्वारा सोमवार की रात चुरा लिया गया। मात्र 5 दिन के नवजात के चोरी होने के बाद बच्चों के माता-पिता दहशत में है।
माता पिता का रो रो कर बुरा हाल
पांच दिन के जिस मासूम बच्ची को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किया गया है, वे रांची के पिठोरिया के रहने वाले उमेश बेदिया और सबिता देवी की बेटी है। 14 फरवरी को बच्ची का जन्म हुआ था। सोमवार की रात लेबर रूम के बाहर से ही बच्ची को गायब कर दिया गया। बच्ची के गायब होने के बाद उसके मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर गायब बच्ची के पिता उमेश बेड़िया ने रांची के लोअर बाजार थाने में लिखित आवेदन दिया है।
जांच में पुलिस
जानकारी के बाद पुलिस भी रेस हो चुकी है। सदर अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज को पुलिस की एक टीम खंगाल रही है ताकि बच्चे को गायब करने वाले का सुराग हासिल हो सके।





