सरगुजा: टीएस सिंहदेव के घर में चोरी, आंगन से 15 किलो की हाथी की मूर्ति ले उड़े चोर

सरगुजा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने उनके कोठीघर परिसर में आंगन से 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ली और मौके से फरार हो गए।

यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात तब हुई जब परिसर में सभी लोग अंदर थे। अगली सुबह जब मूर्ति गायब मिली तो इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई