युवक ने ‘हर-हर महादेव’ कहकर लगाई नदी में छलांग, बचाने कूदे कॉन्स्टेबल भी असफल; मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर शंकर नगर बुद्ध बिहार गली निवासी आकाश ताम्रकार (32) ने सबके सामने अचानक ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाते हुए नदी में छलांग लगा दी। तेज धारा में बहने से उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अर्धनग्न हालत में लंबे समय तक रेलिंग पकड़कर खड़ा था और हाई-वोल्टेज ड्रामा कर रहा था। घाट पर मौजूद लोग उसे समझाने और रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक उसने दोनों हाथ जोड़कर जयकारा लगाया और गहरे पानी में कूद गया।

कॉन्स्टेबल ने भी लगाई छलांग

जैसे ही युवक पानी में गिरा, लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे। सूचना पर दुर्ग कोतवाली से आरक्षक हरीश राव और श्रीराम मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने नदी में कूद गए। उन्होंने पूरी कोशिश की, लेकिन तेज धार की वजह से असफल रहे। इसके बाद घाट पर मौजूद मछुआरे भी पानी में उतरे और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला।

अस्पताल में मौत की पुष्टि

आकाश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक नशे में था और काफी देर तक अजीब हरकतें कर रहा था। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार को कराया जाएगा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे घाट पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। वीडियो में युवक को छलांग लगाने से पहले रेलिंग पर खड़े होकर हाथ जोड़ते देखा जा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई