पत्नी ने खाना बनाने से मना किया, पति ने कर दी हत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खान नहीं बनाने के विवाद पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना लेमरू थाना क्षेत्र के डीडासराई गांव में हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सनऊ राम कोरवा बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारसनऊ राम कोरवा (38) और उसकी पत्नी सनमति (35) ने दिन में होली के दौरान शराब का सेवन किया था। रात में दोनों नशे में थे तब सनऊ राम ने उसे खाना बनाने के लिए कहा। सनमति ने थके होने की बात कहते हुए खाना बनाने से इंकार कर दिया। इस वजह से दंपती के बीच विवाद हो गया जिससे आक्रोशित होकर सनऊ राम ने घर में रखे टंगिया से पत्नी सनमति पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सनमति की मौत हो गई। मामले में लेमरू पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई