Corporation News: वार्ड पार्षद ने पानी की समस्या को लेकर वार्डवासियों के साथ खोला मोर्चा, निराकरण नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Corporation News: बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 52 ( लिंगियाडीह) के पार्षद दिलीप पाटिल ने ग्रीष्म काल को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई । उन्होंने में जलापूर्ति सुधारने, पाइपलाइन विस्तार, बोर खनन, वॉल्व मरम्मत,और नए हैंडपंप की स्थापना की मांग की है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की भारी कमी है, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में काफी परेशानी हो रही है।

कई स्थानों पर पाइपलाइन पुरानी और क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे पानी का रिसाव हो रहा है। गर्मी के मौसम में समस्या और गंभीर होने की संभावना है।महापौर को सौंपे गए इस आवेदन में पार्षद ने समस्याओं को शीघ्र हल करने का अनुरोध किया है। साथ ही, पानी की आपूर्ति में सुधार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

पार्षद दिलीप पाटिल ने कहा, कि “जल संकट को देखते हुए सभी प्रभावित क्षेत्रों में पाइपलाइन की मरम्मत, वॉल्व और हैंडपंप की व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। यह क्षेत्रीय जनता की मूलभूत आवश्यकता है, जिसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। अगर उनकी मांग पुरी नही होती तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

पानी की विकराल होती समस्या को लेकर अब लिंगियाडीह के रहवासी पार्षद के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि कब तक इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा और कब उन्हें स्वच्छ व पर्याप्त पानी की सुविधा मिल सकेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई