The Thar Craze: थार खरीदने का चस्का और नाबालिग की नादानी, रिटायर्ड फौजी के घर से पार हुआ 17 तोला सोना……

अय्याशी के लिए रची साजिश: दोस्तों ने डरा-धमकाकर बिकवाए जेवर, सरकंडा पुलिस ने खरीदारों समेत आरोपियों को दबोचा.....

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, (The Thar Craze) जहाँ एक रिटायर्ड आर्मी जवान के 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग बेटे को उसके ही दोस्तों ने महिंद्रा थार गाड़ी खरीदने और अय्याशी करने का झांसा देकर घर में रखे कीमती जेवर चोरी करने पर मजबूर कर दिया। आरोपियों ने खुद नकली सोना लाने का नाटक किया और पीड़ित छात्र से उसके घर का 17 तोला सोना व 200 ग्राम चांदी मंगवा ली, जिसे बाद में लगभग ₹7 लाख में गिरवी रखकर बेच दिया गया।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 4.38.30 PM

दोस्तों ने डरा-धमकाकर बिकवाए जेवर (The Thar Craze)

इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा और वे छात्र पर और जेवर लाने का दबाव बनाते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। डर के मारे नाबालिग ने 14 मार्च को पूरी बात अपने पिता को बताई, जिसके बाद घर की आलमारी चेक करने पर चोरी का खुलासा हुआ। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग दोस्तों सहित जेवर खरीदने वाली खुशबू अग्रवाल, प्रियांशु देवेश सोनी और सहयोगी प्रियांशु सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चोरी के जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई