weather update: फरवरी से ही तेवर दिखाने लगा सूरज, तपने वाली गर्मी,

weather update: छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटों में यह करीब 4 डिग्री तक बढ़ चुका है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।
और आज भी रायपुर शहर में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। प्रदेश में फिलहाल मौसम ड्राई बना हुआ है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
वहीं, सरगुजा संभाग के जिलों में पिछले दो दिनों से रात का तापमान सामान्य से कम था, लेकिन अब अंबिकापुर में तापमान 6.6 डिग्री से बढ़कर 9.8 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। इसके अलावा, दिन का तापमान भी 30.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जो औसत से करीब 5 डिग्री अधिक है। वही बिलासपुर में भी दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक देखने को मिल रहा है। यहां रात का तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई