भारत का सबसे महंगा स्कूल दून स्कूल की कहानी…

भारत में एक से बढ़कर एक महंगे स्कूल है जहाँ की फीस लोगों को हैरान कर देती है लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत का सबसे महंगा स्कूल कौन सा है
आज हम आपको एक ऐसे स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी फीस सुनकर शायद आप सोच में पड़ जाएँ — कि क्या वाकई में स्कूल की पढ़ाई इतनी महंगी भी हो सकती है?हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल – The Doon School की!
जी हाँ, देहरादून में स्थित दून स्कूल ना सिर्फ अपनी फीस के लिए बल्कि अपनी विशिष्टता और परंपरा के लिए भी जाना जाता है।
यह स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए है, और इसकी स्थापना हुई थी 1935 में। यानी करीब 90 साल पहले! यह स्कूल ना केवल भारत में, बल्कि एशिया के चुनिंदा टॉप बॉयज़ बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है। इस स्कूल से देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, राहुल गांधी,ज्योतिरादित्य सिंधिया,और कई पूर्व मुख्यमंत्री, ब्यूरोक्रेट्स, बिज़नेस लीडर्स — सभी ने यहीं से अपनी स्कूली शिक्षा ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक:सालाना फीस करीब 12 लाख रुपये है।एडमिशन फीस यानी दाखिला लेने की राशि 5 लाख रुपये के आसपास है।
और अगर कोई छात्र विदेशी नागरिक है, तो उसकी फीस और भी ज्यादा — करीब 15 लाख रुपये तक बताई जाती है!
पढ़ाई के साथ-साथ यहाँ की सुविधाएँ, इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और ग्लोबल स्टैंडर्ड भी उसी लेवल के हैं
यह स्कूल केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि लीडरशिप, करैक्टर और सोचने की क्षमता को भी विकसित करता है।यहाँ के स्टूडेंट्स को बचपन से ही डिसिप्लिन, इंडिपेंडेंस और सोशल अवेयरनेस सिखाई जाती है। खेल, संगीत, ड्रामा, डिबेट, ट्रेकिंग और सर्विस — यहाँ की शिक्षा प्रणाली किताबों से कहीं आगे जाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button