सड़क पर पड़े बैग से आ रही थी बदबू! चेन्नई में महिला की बेरहमी से हत्या, एक शख्स गिरफ्तार

चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई में 32 साल की महिला की हत्या कर दी गई और उसका कटा हुआ शव गुरुवार को थोरईपक्कम में एक सूटकेस में मिला. मृतक महिला की पहचान दीपा के रूप में हुई है. इस मामले में चेन्नई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

खबर के मुताबिक, इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है कि, चेन्नई के थोरईपक्कम के मेट्टुकुप्पम कुमारन कुडिल इलाके में सड़क पर पड़े एक सूटकेस से आज सुबह बदबू आ रही है. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को जब्त कर उसे खोला तो पता चला कि महिला के शव के टुकड़े-टुकड़े किए गए थे. पुलिस ने महिला का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने कुमारन के कुडिल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद सूटकेस लेकर भागने वाले व्यक्ति की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने मणिकंदन नाम के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स उसी इलाके में रहता है जहां से सूटकेस को बरामद किया गया.

कौन थी वह महिला?

पुलिस के मुताबिक, मदावरम इलाके में तीन दिन पहले लापता हुई दीपा नामक महिला की हत्या कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर उसे सूटकेस में रखा गया था. साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि, गिरफ्तार मणिकंदन नाम के युवक से हत्या के कारण और महिला की हत्या कैसे की गई, इस संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button