Solar Eclipse: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को, भारत में नहीं दिखेगा असर

Solar Eclipse :साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार की सुबह लगने वाला है। यह खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए खास मौका होगा, लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं देगा।

खगोलविदों के मुताबिक, यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो केवल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से ही नजर आएगा। इसमें सूरज का एक हिस्सा चाँद से ढक जाएगा, लेकिन पूरा सूरज नहीं ढकेगा।

धार्मिक दृष्टि से भी भारत पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यहाँ से ग्रहण दिखेगा ही नहीं। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा और लोगों को भोजन, पूजा-पाठ या अन्य सावधानियों की जरूरत नहीं है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना और भी खास है क्योंकि यह शरद विषुव (Equinox) के आसपास हो रही है। विषुव वह समय होता है जब दिन और रात लगभग बराबर होते हैं। इसी संयोग पर लगने के कारण इसे “इक्विनॉक्स ग्रहण” कहा जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button