बाइक पर फोन स्नेचिंग करने वाला शातिर गिरफ्तार, दर्जनों वारदातों को दे चूका था अंजाम

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन पर घूम – घूम कर फोन स्नेचिंग करने वाले शातिर बदमाश
को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहजाद अली उर्फ़ भिण्डी खमतराई थाना क्षेत्र के रावांभाठा इलाके का रहने वाला है। आरोपी ने रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों में तकरीबन एक दर्जन फोन स्नेचिंग की दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 नग मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शहजाद चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चूका है। आरोपी के खिलाफ राजधानी के -अलग – अलग थानों में चोरी सहित अन्य प्रकरणों में भी मामला दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।





