Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रेफरी के एक फैसले पर मैदान बना शमशान, फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली। दक्षिण गिनी के दूसरे सबसे बड़े शहर एनजेराकोरे में खेले जा रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान दोनों टीमों के फैंस के बीच भयानक टकराव हो गया। इसके चलते भगदड़ मचने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। फैंस आपस में भिड़ गए, इस मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई जिसमे दर्जनों लोगों की मौत हो गई।

स्टेडियम में ऐसे मची भगदड़

भगदड़ के कारण लगभग 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं. स्टेडियम में लाश पसरे हुए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दर्जनों घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। दरअसल एक फैसले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों टीमों के फैन आपस में टकरा गए । देखते-देखते ये टकराव इतना बढ़ गया कि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस स्टेशन में भी लगाई आग

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती। वीडियो में मैच के बाहर सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है और कई शव जमीन पर पड़े हैं। लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दिए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने एनजेरेकोर पुलिस स्टेशन में भी तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

ऐसे बढ़ा विवाद

ये हादसा देश के सैनिक तानाशाह और अंतरिम राष्ट्रपति ममाडी डुमबोया के सम्मान में आयोजित हुए टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान हुआ। लेबा और एनजेराकोरे टीमों के बीच हो रहे इस फाइनल मैच के दौरान रेफरी के एक फैसले पर विवाद हो गया। रेफरी के एक फैसले को लेकर विवाद बढ़ गया और फैंस के बीच मारपीट शुरू हो गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई