नर्सिंग की छात्राओ से लाखों की ठगी करने वाला बंटी-बबली गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में नौकरी लगाने का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दो लाख की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पंडरी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी पर धोखाधड़ी के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा कुसम यादव और हरीश पटेल बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। 

पंडरी पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ शिकायत मोनिका मिर्धा समेत अन्य लोगों ने की थी। आरोपियों ने खुद की पहचान अंबेडकर अस्पताल प्रबंधन और हाईप्राेफाइल लोगों से बताई और नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और गुरुवार को गिरफ्तार किया।  

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई