फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” बना रहा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड लकेक्शन 1400 करोड़ के पार

नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है, फिल्म ताबड़तोड़ रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के दूसरे वीकेंड पुष्पा 2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1400 करोड़ के पार जा चुका है। माना जा रहा था कि इस बीच अल्लू अर्जुन की हुई गिरफ्तारी ने फिल्म की कमाई पर खूब असर डाला है। लेकिन बता दें ट्रेड एक्सपर्ट्स का कुछ और ही कहना है।13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को संध्या थियेटर के बाहर हुई भगदड़ में मृत महिला मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ देर बाद वो रिहा भी हो गए थे।

माना जा रहा था कि इससे फिल्म की कमाई में गिरावट आएगी, लेकिन आंकड़े इसके उलट ही आए।अल्लू की गिरफ्तारी और रिहाई के बाद आए नए आंकड़ों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस इंसीडेंट का फिल्म को और फायदा मिला है। फिल्म की पकड़ ढीली नहीं बल्कि और मजबूत हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला का कहना है कि, ”हां, इस बात की चर्चा है कि गिरफ्तारी से फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद फिल्म ने अच्छी कमाई की। गिरफ्तारी का समय, जो वीकेंड की शुरुआत के साथ मेल खाता था, कमाई में एक भूमिका निभा सकता है। कोई भी प्रचार अच्छा प्रचार होता है, यहां तक ​​कि बुरा प्रचार भी।

लोग इस घटना के बारे में उत्सुक थे, जिसने शायद कुछ लोगों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित किया है। ऐसा कहा जाता है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना थी। विवाद के बावजूद, एक्सपर्ट ने पुष्टि की कि पुष्पा 2 का दर्शकों की भावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन लोगों को अल्लू के लिए बहुत सहानुभूति है। वो बोले- बहुत से लोग अल्लू अर्जुन से हमदर्दी रखते हैं। उन्होंने परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की, जबकि वो उस घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं थे। भीड़ का बढ़ना और भगदड़ एक्सीडेंटल थी, जानबूझकर नहीं की गई थी। दर्शक फिल्म को बायकॉट नहीं कर रहे हैं या इसके लिए अल्लू अर्जुन को दोषी नहीं ठहरा रहे हैं. ये घटना पहले ही दिन हुई। हमने घटना के कारण कलेक्शन में कोई गिरावट नहीं देखी और इसके कलेक्शन शानदार बने हुए हैं। फिल्म क्योंकि पहले ही धुआंधार कमाई कर चुकी थी तो ऐसे में ये कहना कि गिरफ्तारी वाले इंसीडेट से फायदा पहुंचा है- गलत होगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button