रंभाती रही गाय, तेंदुआ ले गया बछड़ा, कांकेर में तेंदुए का आतंक

कांकेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात एक तेंदुआ बाउंड्री वॉल फांदकर कॉलोनी के अंदर घुस आया और एक बछड़े का शिकार कर लिया।
यह पूरी घटना 1 जुलाई की रात करीब 9 बजे की है, जब इमलीपारा क्षेत्र की इस कॉलोनी में रहने वाले लोग अचानक शोरगुल सुनकर बाहर निकले। जहाँ तेंदुआ एक गाय के बछड़े पर हमला कर चुका था।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाय अपने बच्चे को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन शिकारी तेंदुआ बछड़े को घसीटते हुए ले गया और वहीं बैठकर खाने लगा। बछड़ा तड़पता रहा. गाय रंभाती रही. लेकिन
कोई कुछ नहीं कर सका।
हमले के बाद तेंदुआ पूरी रात कॉलोनी में घूमता रहा। गार्डन में भी उसकी मौजूदगी देखी गई।
वही 2 जुलाई को भी लोगों ने तेंदुए को कॉलोनी के पास देखा, जो फिर जंगल की ओर भाग गया।
लोग इतने डरे हुए हैं कि बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है। लोग सिर्फ बहुत ज़रूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वन विभाग को एक हफ्ते पहले से तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी दी गई थी, लेकिन न कोई ट्रैपिंग सिस्टम लगाया गया, न कोई रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।





