The Collectorate Building Has Become Deadly: 170 साल पुरानी कलेक्ट्रेट बिल्डिंग बनी जानलेवा,छत से गिरा प्लास्टर

ब्रिटिश काल की जर्जर बिल्डिंग

बिलासपुर से इस वक्त एक बेहद गंभीर और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। (The Collectorate Building Has Become Deadly) प्रशासनिक इतिहास की गवाह रही करीब 170 साल पुरानी कलेक्ट्रेट बिल्डिंग अब जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर न्यायालय के पास लगे वॉटर कूलर के ऊपर छत का प्लास्टर अचानक टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस दिन छुट्टी थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कलेक्ट्रेट की जर्जर हालत, एक बार फिर टला बड़ा हादसा

यह ऐतिहासिक इमारत सिर्फ एक सरकारी दफ्तर नहीं, बल्कि बिलासपुर के प्रशासनिक सफर की पहचान है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के गठन से भी करीब 5 साल पहले, यानी 1856 में यह भवन बनाया गया था। ब्रिटिश काल में यहां एंग्लो इंडियन बैंक और तहसील कार्यालय संचालित होते थे। आज यही इमारत कलेक्ट्रेट के रूप में उपयोग में है।लेकिन समय के साथ यह इमारत कमजोर होती जा रही है। छतों से प्लास्टर उखड़ना अब आम बात हो गई है। कई जगहों पर पहले भी छज्जे गिर चुके हैं। शनिवार को वॉटर कूलर के पास गिरा प्लास्टर प्रशासन के लिए एक साफ चेतावनी है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

छुट्टी ने बचाई जान, कलेक्ट्रेट की छत से गिरा प्लास्टर, (The Collectorate Building Has Become Deadly) 

कलेक्ट्रेट में रोजाना सैकड़ों कर्मचारी और आम लोग अपने काम से आते हैं। लेकिन उन्हें यह अंदाजा भी नहीं होता कि जिस छत के नीचे वे खड़े हैं, वह किसी भी वक्त खतरा बन सकती है। हैरानी की बात यह है कि रंग-रोगन तो कई बार कराया गया, लेकिन छत और ढांचे की मजबूती पर कभी गंभीर ध्यान नहीं दिया गया। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस चेतावनी को गंभीरता से लेगा, या किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि बिलासपुर का इतिहास है, जिसे बचाना अब बेहद जरूरी हो गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई