Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सुरक्षा एजेंसियों ने होटल से पकड़े जम्मू-कश्मीर के पांच युवक,पूछताछ जारी

दिल्ली। राजस्थान के शिक्षा नगरी कोटा में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है। बीते चार दिनों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कुल पांच युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई जैसलमेर में पाकिस्तानी जासूस पकड़े जाने के बाद हुई है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां पहले से अधिक सतर्क हैं।

जानकारी के अनुसार, भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार (31 जनवरी) सुबह करीब 8 बजे होटल चेकिंग के दौरान तीन कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया गया। इससे पहले मकबरा थाना क्षेत्र से दो अन्य कश्मीरी युवकों को डिटेन किया गया था। हिरासत में लिए गए सभी पांच युवक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने दावा किया है कि वे बारामूला में एक मदरसे के निर्माण के लिए कोटा की मुस्लिम बस्तियों और समुदाय से चंदा एकत्र करने आए थे। हालांकि, उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस के साथ आर्मी इंटेलिजेंस, सीआईडी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि युवकों के कोटा आने का उद्देश्य सिर्फ चंदा जुटाना था या इसके पीछे कोई अन्य गुप्त मकसद छिपा है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल शहर में होटल और संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई