संदिग्ध परिस्थितयों में नाले में मिली युवक की लाश, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

रायपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां वाड्रफनगर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुट गई है कि, युवक की हत्या की गई है या किसी हादसे में उसकी मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के अजगरा नाले की है। यहां एक युवक का शव मिला है। युवक के शव पर कई जगह जलने के निशान है। ऐसा माना जा रहा है कि, युवक की मौत हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से हुई है। वहीं युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है कि, युवक की हत्या की गई है या फिर किसी हादसे में उसकी मौत हुई है।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई