नई ‘धरती’ का हो रहा जन्म! वैज्ञानिकों ने खोजा संभावित रहने योग्य ग्रह

न्यूयॉर्क:वैज्ञानिकों ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) की मदद से हमारे सौरमंडल के पड़ोस में पृथ्वी जैसे एक संभावित रहने योग्य ग्रह की खोज की है। यह ग्रह सूर्य जैसे तारे अल्फा सेंटॉरी A की परिक्रमा कर रहा है और इसे अस्थाई रूप से अल्फा सेंटॉरी Ab नाम दिया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस ग्रह की सतह पर पानी मौजूद होने की संभावना है, जिससे जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। प्रत्यक्ष इमेजिंग तकनीक से संभव हुई यह खोज खगोल विज्ञान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

खगोलविदों का मानना है कि यह ग्रह अल्फा सेंटॉरी प्रणाली के गोल्डीलॉक्स जोन में स्थित है, जहां तापमान जीवन के लिए उपयुक्त हो सकता है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक अनिकेत सांघी ने बताया कि यह ग्रह अपने तारे के सबसे करीब है और तापमान व आयु की दृष्टि से हमारे सौरमंडल के ग्रहों के समान है। उन्होंने कहा कि यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो यह अब तक खोजे गए सबसे नजदीकी रहने योग्य ग्रहों में से एक होगा।

शोधकर्ताओं के अनुसार, यह ग्रह आकार में गैस दानव हो सकता है और इसका द्रव्यमान शनि के लगभग बराबर है। यह अल्फा सेंटॉरी A की परिक्रमा सूर्य और पृथ्वी की दूरी से एक से दो गुना दूरी पर कर रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज ब्रह्मांड में जीवन की तलाश को नई दिशा दे सकती है और यह भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक प्रमुख लक्ष्य साबित हो सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button