एल्विश यादव के घर फायरिंग का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

गुरुग्राम/फरीदाबाद। बिग बॉस OTT विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हो गया। शुक्रवार सुबह ग्रेटर फरीदाबाद के फरीदपुर-तिगांव रोड पर हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। फिलहाल उसे इलाज के लिए फरीदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है और उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। 17 अगस्त को सुबह करीब 5.30 बजे गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग की गई थी। फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर ली थी।

CIA सेक्टर-30 टीम को गुरुवार तड़के सूचना मिली कि इशांत फरीदपुर गांव में छिपा है। पुलिस ने उसे घेर लिया, तो उसने 4 राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया। घटना के बाद से एल्विश के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस समय वहां परिवार मौजूद नहीं है, केवल सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत ठीक होने पर आगे की पूछताछ के लिए उसे गुरुग्राम लाया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई