दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दिल्ली के डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को लेकर बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी हमले की आशंका से जुड़ा इनपुट मिला है, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, आतंकियों द्वारा आत्मघाती हमला, कार बम, आईईडी या शूटआउट जैसी साजिशों के जरिए बीजेपी मुख्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को इलाके में तैनात कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

दिल्ली पहले भी कई बार आतंकियों के निशाने पर रही है। साल 2001 में संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। इसके अलावा 2005 में सरोजिनी नगर और पहाड़गंज में सीरियल ब्लास्ट, 2008 में कनॉट प्लेस और करोल बाग धमाके, 2010 में जामा मस्जिद के पास गोलीबारी और 2011 में दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर विस्फोट जैसी घटनाएं राजधानी को दहला चुकी हैं।

इन पुराने हमलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं। फिलहाल पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई