छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान, शीतलहर और कोहरे की संभावना नहीं

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कई इलाकों में सुबह तेज धूप निकलने से दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ गया है, जिससे प्रदेश में शीतलहर या अत्यधिक ठंड की स्थिति बनने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

कड़ाके की ठंड का असर बच्चों की सेहत पर भी देखा जा रहा है। बीते एक महीने में रायपुर और आसपास के अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नवजात और छोटे बच्चों में ठंड का असर जल्दी पड़ता है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अचानक तापमान में बदलाव से सर्दी, खांसी, वायरल फीवर और हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने गर्म कपड़े पहनने और ठंड में अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।

रायपुर नगर निगम ने ठंड से राहत के लिए शहर के कई इलाकों में अलाव जलाने की व्यवस्था की है। बेघर लोगों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए रातभर अलाव जलाए जा रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते मौसम के कारण मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखने और अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने की सलाह दी गई है।

डॉक्टरों के अनुसार, सर्दियों में गर्म पानी से भाप लेना, नमक-पानी से गरारे करना, विटामिन सी युक्त भोजन और अदरक-तुलसी की चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। इससे सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई