Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

जाति जनगणना और आरक्षण को लेकर आज से ‘आभार यात्रा’ पर तेजस्वी यादव, समस्तीपुर से होगी शुरुआत 

पटना: ‘आभार यात्रा’ के तहत बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज समस्तीपुर में रहेंगे. जहां टाउन हॉल में 5 विधानसभा क्षेत्र मोरवा, सरायरंजन, मोइनुद्दीन नगर, उजियारपुर और बिभूतिपुर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. 11 सितंबर को वह समस्तीपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर, वारिसनगर और हसनपुर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. इसके बाद शाम को वह दरभंगा निकल जाएंगे. 12 तारीख को दरभंगा जिले के बहादुरपुर, दरभंगा, हायाघाट, केवटी, और जाले विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. 13 तारीख को तेजस्वी यादव दरभंगा ग्रामीण, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर एवं कुशेश्वरस्थान के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.

17 सितंबर तक यात्रा पर रहेंगे तेजस्वी: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 14 सितंबर को मधुबनी में रहेंगे और मधुबनी, राजनगर, बेनीपट्टी, बिस्फी और हरलाखी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. रात्रि विश्राम तेजस्वी मधुबनी में करेंगे और 15 सितंबर को मधुबनी जिले के लोक फुलपरास, झंझारपुर, और खजौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. 16 सितंबर को वह मुजफ्फरपुर में गायघाट औराई मीनापुर बोचहा सकरा और कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. रात्रि दिशा मुजफ्फरपुर में ही होगा और उसके अगले दिन 17 सितंबर को मुजफ्फरपुर जिले के मुजफ्फरपुर, कांटी, बारूराज, पारू और साहिबगंज के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे.

पहले चरण में 41 विधानसभा की समीक्षा: तेजस्वी यादव की यात्रा के पहले चरण में 4 जिलों के 41 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. उस दौरान वह समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र दरभंगा जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र मधुबनी जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र और मुजफ्फरपुर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक लेंगे.

कार्यकर्ताओं से संपर्क की कोशिश: आभार यात्रा के दौरान तेजस्वी प्रसाद यादव हर एक विधानसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक लेंगे. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल कैसे हो, इन तमाम बातों को लेकर वह कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे. कार्यकर्ताओं से मिलने का मुख्य उद्देश्य है कि जिला स्तर पर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर रणनीति बने. आरजेडी के वर्तमान विधायकों का परफॉर्मेंस कैसा है, कार्यकर्ताओं के साथ उनका तालमेल कैसा है, इन तमाम बातों को लेकर भी तेजस्वी यादव फीडबैक लेंगे.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई