Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

ICC Champions:टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर जीती चैंपियंस ट्रॉफी 2025!

ICC Champions:भारतीय क्रिकेट टीम ने एक और बड़ी जीत दर्ज करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले, रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

ऐसा रहा खिताबी मुकाबला

फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डैरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53) ने शानदार पारियां खेलीं। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव (2/40) और वरुण चक्रवर्ती (2/45) ने कीवी टीम के बल्लेबाजों पर लगाम कसी।

जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) ने दमदार पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनके अलावा श्रेयस अय्यर (48), शुभमन गिल (31) और केएल राहुल (34 नाबाद) ने भी अहम योगदान दिया।

भारत को मिली ऐतिहासिक जीत

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 12 साल बाद फिर से चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा किया। साथ ही, 25 साल पहले 2000 में न्यूजीलैंड से फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया।

टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने भारतीय टीम को बधाई दी।

पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट:

An exceptional game and an exceptional result! 

Proud of our cricket team for bringing home the ICC Champions Trophy. They’ve played wonderfully through the tournament. Congratulations to our team for the splendid all round display.

राहुल गांधी ने भी दी बधाईयां :

Smashing victory, boys! Each one of you has made a billion hearts swell with pride 🇮🇳

#TeamIndia’s phenomenal run in the tournament, marked by brilliant individual performances and sheer dominance on the field, has been truly inspiring.

Congratulations, Champions! #ChampionsTrophy2025

क्रिकेट की दुनिया में भारत का दबदबा कायम

इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया और आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत साबित कर दी। पूरे टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा और दमदार प्रदर्शन किया।

अब भारतीय क्रिकेट टीम अगले मिशन के लिए तैयार होगी और फैंस को उम्मीद है कि आने वाले टूर्नामेंट्स में भी टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी रहेगा!

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई