तमिलनाडु ट्रेन हादसा: एनआईए ने साजिश की आशंका पर जांच शुरू

तिरुवल्लूर: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास हुए ट्रेन हादसे के पीछे साजिश की आशंका जताई गई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में साजिश की संभावना की जांच कर रही है.

बागमती एक्सप्रेस (12578) शुक्रवार रात 8.30 बजेतमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. जिसके कारण ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जबकि कुछ कोच में आग लग गई थी. इस ट्रेन हादसे में 19 लोग घायल हुए. वहीं, दक्षिण रेलवे के मुताबिक, हादसे के समय बागमती एक्सप्रेस की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा थी.

रेलवे अधिकारी जहां दुर्घटना की जांच कर रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की.

कुछ दिन पहले चेन्नई के पास पोन्नेरी इलाके में रेलवे ट्रैक के किनारे से तार हटा दिए गए थे. साथ ही, सिग्नल बोर्ड पर लगे हुक भी हटा दिए गए थे. लेकिन, समय रहते रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें खोज लिया और ठीक कर दिया. जिसकी वजह से संदेह हुआ है कि हादसे के पीछे साजिश हो सकती है.

इस मामले में संदेह है कि शुक्रवार को कवराईपेट्टई के पास बागमती ट्रेन दुर्घटना में साजिश हो सकती है. इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी शनिवार सुबह कवराईपेट्टई के पास दुर्घटना स्थल पर जांच कर रहे हैं

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button