Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

तमिलनाडु और पुडुचेरी को ₹7100 करोड़ की विकास सौगात, पीएम मोदी करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान 7100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को गति मिलेगी, जिनका उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, शहरी सुविधाओं का विस्तार करना और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है।

दौरे के तहत प्रधानमंत्री 28 फरवरी की रात चेन्नई पहुंचेंगे और 1 मार्च को सुबह पुडुचेरी में करीब 2700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यहां पीएम ई-बस सेवा के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, CITIIS योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा सीवरेज और जलापूर्ति योजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा।

पुडुचेरी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कराईकल के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और गंगा हॉस्टल, जेआईपीएमईआर में रीजनल कैंसर सेंटर के आधुनिकीकरण तथा पांडिचेरी विश्वविद्यालय के नए भवनों और छात्रावासों का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। साथ ही 750 एकड़ में विकसित करासूर-सेदरापेट औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, जहां फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, आईटी पार्क और अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मदुरै पहुंचेंगे, जहां 4400 करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। एनएच-332ए के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और एनएच-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन को फोर-लेन बनाने की आधारशिला रखी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, चेन्नई बीच-चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन का समर्पण और कुंभकोणम, येरकॉड तथा वेल्लोर में नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटरों का उद्घाटन भी कार्यक्रम में शामिल है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे और तिरुप्पारनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई