छत्तीसगढ़ में स्वच्छता सर्वेक्षण विजेताओं को मिलेगा करोड़ों का इनाम, सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया है। बिलासपुर में आयोजित ‘स्वच्छता संगम 2025’ कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की कि स्वच्छता सर्वेक्षण में किसी भी श्रेणी में प्रथम स्थान पाने वाले नगरीय निकाय को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

द्वितीय स्थान पर आने वाले को 50 लाख और तृतीय स्थान वाले को 25 लाख रुपए मिलेंगे। यह राशि संबंधित निकायों में विकास कार्यों के लिए उपयोग होगी। कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि सभी को संकल्प लेना होगा कि छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में देश में नंबर-1 बनाना है। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता दीदियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया और तीज पर्व पर उन्हें साड़ियां भेंट कीं।

सीएम साय ने प्रदेश के 46 निकायों में शुरू की ऑनलाइन प्रॉपटी टैक्स वसूली सुविधा।

‘स्वच्छता संगम 2025’ का आयोजन राज्य के 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में किया गया था। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में 46 नगरीय निकायों में ऑनलाइन संपत्ति कर वसूली की सुविधा भी शुरू की गई। जीआईएस आधारित पोर्टल के माध्यम से अब इन निकायों में आसानी से टैक्स जमा किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सहित भाजपा के विधायक रहे मौजूद।

स्वच्छता पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी लॉन्च की गई, जिसके जरिए पूरे प्रदेश में स्वच्छता प्रतियोगिता कराई जाएगी। डिप्टी सीएम साव ने बताया कि रायपुर नगर निगम गार्बेज फ्री सिटी में देश में चौथे स्थान पर है और 58 छोटे शहरों को थ्री स्टार रेटिंग मिली है। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान गर्मी ने स्वच्छता दीदियों और मेहमानों को परेशान किया। बहतराई इंडोर स्टेडियम में प्रशासनिक तैयारियां नाकाफी रहीं, जिससे कई लोग पसीना पोंछते नजर आए। इसके बावजूद कार्यक्रम में जोश और उत्साह बरकरार रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई