Suspension Order: आरोपियों को छोड़ने के नाम पर घूस मांगते सरकण्डा थाने के प्रधान आरक्षक का वीडियो वायरल,
थानों में 'विशेष सिपाहियों' के जरिए वसूली का खेल!

न्यायधानी के सरकण्डा थाने में (Suspension Order) पदस्थ प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त्य द्वारा एक मामले में बंद आरोपियों को छोड़ने के एवज में उनके परिजनों से बेखौफ होकर मोटी रकम (रिश्वत) की मांग करने का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, पीड़ित परिजन प्रधान आरक्षक को रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए बातचीत के दौरान अपने मोबाइल से इस पूरी काली करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर रिश्वतखोरी का सबूत आते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त्य को थमाया सस्पेंशन ऑर्डर (Suspension Order)
वीडियो के सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और आरोपी प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस घटना ने शहर के थानों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि आम जनता के बीच यह शिकायतें अब आम हो चुकी हैं कि थानों में अपराधियों को छोड़ने, मुचलके पर रिहा करने और कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर पीड़ितों को परेशान कर अवैध वसूली की जा रही है;
चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस ‘वसूली और सेटिंग’ के खेल को अंजाम देने के लिए थानों में बकायदा कुछ विशेष सिपाहियों को लगाया गया है, जिनसे थाने का कोई भी अन्य शासकीय काम न लेकर उन्हें सिर्फ और सिर्फ लेन-देन के काम में ही व्यस्त रखा जाता है, जिसके चलते अब इस पूरे सिंडिकेट पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है





