हैरतअंगेज मामला : पत्नी के चटोरे पन से इस कदर परेशान हो गया पति, तलाक तक की आ गई नौबत

आगरा: उत्तर प्रदेश से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति और पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ की तलाक की नौबत आ गई। विवाद होने के बाद पत्नी अपने मायके चली गई। जिसके बाद वो इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

जानकारी के अनुसार, मामला आगरा जिले का है। दरअसल, यहां एक पत्नी को ऑनलाइन खाना मंगाकर खाने का बहुत शौंक था। लेकिन उनके इस काम से पति को बिल्कुल पसंद नहीं था। पति बार बार अपनी पत्नी को इस चीज के लिए मना करता था। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी नाराज होकर अपनी मायके चली गई और इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों इसी बात को लेकर पति-पत्नी में मारपीट हो गई, जिससे नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। इतना ही नहीं उसने पुलिस से पति की शिकायत भी कर दी। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में रेफर कर दिया है।

आपको बता दें कि आगरा के रहने वाले युवक युवती की शादी साल 2024 में हुई थी। शादी के कुछ महीने तक सब कुछ ठीक ठाक चला। लेकिन एक दिन पति ने पत्नी के लिए बाजार से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर दिया। खाना खाने के बाद पत्नी को बाजार के खाने का स्वाद लग गया। वह हर रोज पति से बाजार से खाना मंगाने की ज़िद करने लगी। जिससे पति काफी परेशान हो गया और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट हो गई। गुस्साई पत्नी अपने मायके चली गई। वह पिछले 2 महीने (दिसंबर) से मायके में ही रह रही है। पुलिस में शिकायत के बाद मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया। परामर्श केंद्र में दोनों पति पत्नी की काउंसलिंग की गई। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि एक अजीब केस आया था, जिसमें 2024 में कपल की शादी हुई थी, युवक किसी संस्था में प्राइवेट नौकरी करता है। काउंसलिंग के दौरान युवक ने कहा कि एक बार मैंने ऑनलाइन बाजार से खाना मंगवा दिया था। दोनों ने मिलकर खाना खाया था। मगर पत्नी रोज ही खाना मंगवाने लगी। ऐसे में पत्नी से कहा की रोज-रोज बाजार के खाने से स्वास्थ्य पर असर पड़ता है इसलिए घर पर ही खाना बना लिया करो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button