सरगुजा: ट्राले की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, चालक और साथी फरार

सरगुजा। जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्राले की चपेट में आकर एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्राला चालक दिनेश तिग्गा (25), जो वीरिमकेला का निवासी है और प्रतापगढ़ में ड्राइवरी करता है, अपने साथी मनोज कश्यप उर्फ मन्नु के साथ घर आया हुआ था। दोनों शराब के नशे में थे।
गाड़ी बैक करते समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया और उसी दौरान बुजुर्ग बसंतलाल (62), पिता स्व. बाघरसाय ट्राले की चपेट में आ गए। सिर कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्राला चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।





