सनी देओल और अक्षय खन्ना की एक्शन थ्रिलर की शूटिंग शुरू, संजीदा शेख निभाएंगी अहम भूमिका

सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाका करने तैयार है। दोनों स्टार्स जल्द ही एक बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर फैंस में भारी उत्साह है, क्योंकि लंबे अंतराल के बाद यह सुपरहिट जोड़ी फिर एक बार साथ दिखाई देगी। फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन इसकी शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है।

इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में अभिनेत्री संजीदा शेख भी एक मुख्य किरदार निभा रही हैं। सनी देओल और अक्षय खन्ना को इससे पहले फिल्म बॉर्डर जैसी हिट में साथ देखा गया था। अब दोबारा दोनों को एक्शन अवतार में देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव होने वाला है। फिल्म में दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ इमोशनल एंगल भी जोड़ा गया है, हालांकि कहानी का पूरा विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा कर रहे हैं और इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। ओटीटी पर बढ़ती हाई-स्केल फिल्मों की मांग को देखते हुए मेकर्स ने इसे थिएटर की बजाय सीधे डिजिटल रिलीज का फैसला लिया है। प्रोडक्शन टीम के अनुसार, यह प्रोजेक्ट तकनीकी स्तर पर भी काफी भव्य है और एक्शन सीक्वेंस पर खास मेहनत की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि जल्द ही फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाएगी। ओटीटी दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही यह फिल्म सनी देओल और अक्षय खन्ना की दमदार केमिस्ट्री और एक्शन स्क्रीन्स के साथ बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button