Suicide After Blackmail: इंस्टाग्राम फ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से हारी जिंदगी,विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

ब्लैकमेलिंग ,और फिर सुसाइड पे मजबूर

सोशल मीडिया के मायाजाल और डिजिटल ब्लैकमेलिंग ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। (Suicide After Blackmail) सकरी थाना क्षेत्र के लाखा गांव में एक विवाहिता ने इंस्टाग्राम पर बने दोस्त की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। युवक महिला की निजी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक और आर्थिक रूप से खोखला कर रहा था। अंततः बदनामी के डर से रंजिता यादव ने आत्मघाती कदम उठा लिया….

दो लाख रुपए और जेवर हड़पने के बाद भी युवक बना रहा था दबाव, पुलिस जांच में जुटी, (Suicide After Blackmail) 

मिली जानकारी के अनुसार, लाखा गांव निवासी राधेश्याम यादव की पत्नी रंजिता का करीब 12 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान तखतपुर निवासी सौरभ विश्वास से हुई। दोस्ती गहरी होने पर आरोपी ने कुछ निजी तस्वीरें हासिल कर लीं और फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल। रंजिता ने लोक-लाज के डर से अपने कीमती जेवर तक बेच दिए और किश्तों में आरोपी को करीब 2 लाख रुपये सौंप दिए। इसके बावजूद आरोपी का लालच कम नहीं हुआ और वह लगातार और पैसों की मांग कर रहा था…….

घटना वाले दिन 19 जनवरी को भी आरोपी युवक ने बैंक अकाउंट और बारकोड भेजकर पैसों के लिए दबाव बनाया था। बताया जा रहा है कि जब पति काम पर बाहर रहता था, तब आरोपी घर आकर भी प्रताड़ित करता था। मानसिक तनाव इस कदर बढ़ गया कि दोपहर करीब 3 बजे रंजिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची सकरी पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस अब कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन की गहनता से जांच कर रही है ताकि आरोपी सौरभ विश्वास के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाकर उसे सलाखों के पीछे भेजा जा सके……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button