प्रशिक्षण, गैर-शैक्षणिक कार्य और शिक्षकों की कमी से प्रभावित हुई पढ़ाई, दुर्ग जिले में कमजोर रहा परीक्षा परिणाम

दुर्ग। दुर्ग जिले में इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। कमजोर रिजल्ट के पीछे शिक्षा विभाग अब कई प्रशासनिक और शैक्षणिक कारणों को जिम्मेदार मान रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने हाल ही में जिले के प्राचार्यों की बैठक लेकर खराब परिणाम की समीक्षा की। बैठक के बाद कमजोर रिजल्ट देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।





