राजधानी के डेंटल कॉलेज में स्टाइपेंड को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, मरीजों का इलाज ठप

राजधानी के शासकीय डेंटल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर, रेजिडेंट डॉक्टर और इंटर्न ने स्टाइपेंड में समानता और हॉस्टल सुविधा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर मरीजों को अंदर जाने से रोका गया। कई मरीज इलाज के लिए घंटों भटकने के बाद बिना इलाज लौट गए।

छात्रों ने प्रदर्शन के बीच इमरजेंसी मामलों के लिए एक टेबल लगाकर कुछ मरीजों का इलाज किया, लेकिन गंभीर मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल सका। डेंटल कॉलेज में रोजाना 500 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं। प्रदर्शन के कारण पिछले छह दिन से मरीजों की संख्या में कमी आई थी।

डेंटल इंटर्न को 12,600 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलता है, जबकि मेडिकल और आयुर्वेद इंटर्न को 15,900 रुपए। डेंटल पीजी छात्रों को प्रथम वर्ष में 53,550 रुपए, द्वितीय वर्ष में 56,700 रुपए और तृतीय वर्ष में 59,200 रुपए मिलते हैं। वहीं मेडिकल और आयुर्वेद पीजी छात्रों को अधिक राशि दी जा रही है।

छात्रों ने कहा कि स्टाइपेंड में समानता और हॉस्टल सुविधा की मांग पूरी किए बिना वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। करीब साढ़े तीन बजे पुलिस छात्रों को धरना स्थल से उठाकर ले गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई