आत्मानंद स्कूल के बाहर छात्रों पर हमला, छुट्टी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट, 11वीं के दो छात्र घायल

बिलासपुर।बिलासपुर से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां सकरी इलाके में स्थित आत्मानंद स्कूल के बाहर छात्रों के साथ मारपीट की गई। स्कूल की छुट्टी के बाद बाहर निकल रहे छात्रों पर बाहरी युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना में कक्षा 11वीं के दो छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है। हमले के तुरंत बाद घायल छात्रों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूल के ही एक छात्र से पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसने बाहरी युवकों को बुलाकर अपने साथियों पर हमला करवाया। घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास दहशत का माहौल है, वहीं अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

घायल छात्रों की शिकायत पर सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही, पुलिस ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही है। प्रशासन ने भी इस तरह की घटनाओं को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई