41 दिन बाद काम पर लौटेंगे हड़ताली जूनियर डॉक्टर्स, निकालेंगे मार्च

कोलकाता: पश्चुिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर केस के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक डॉक्टर्स सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए ही काम करेंगे. नाराज डॉक्टरों ने आंशिक रूप से हड़ताल खत्म करने की बात कही है. बता दें, 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी हुई थी. उसी के बाद देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे.
राज्य की ममता बनर्जी सरकार लगातार डॉक्टरों से काम पर लौटने की मांग कर रही थी, लेकिन जूनियर डॉक्टरों की मांग थी कि इस केस में न्याय मिलना चाहिए. इसके आलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी डॉक्टरों को काम पर लौटने के आदेश दिए थे. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जूनियर डॉक्टर्स शनिवार से काम पर वापस लौटेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी करेंगे. 41 दिन बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने जा रही है.
आज दोपहर में प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टर सीबीआई ऑफिस तक एक मार्च भी निकालेंगे. विरोध-प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि हम चाहते हैं कि सीबीआई इस केस को जल्द से जल्द सुलझाए. उन्होंने कहा कि हम लोग शनिवार से काम पर लौटेंगे. उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को प्रमुखता से देखा जाएगा.
विरोध-प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि हम साफ कर देना चाहते हैं कि सिर्फ इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं के लिए काम किया जाएगा. ओपीडी के लिए हमलोग काम नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी जूनियर डॉक्टर्स स्वास्थ्य भवन के बाहर एकत्र होंगे और वहीं पर अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त करेंगे, लेकिन न्याय मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button