कोरी डेम और खूंटाघाट में लापरवाही पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

कोटा:कोटा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते डेम और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने कोरी डेम और खूंटाघाट जैसे पर्यटन स्थलों को संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसके बावजूद कुछ युवक नशे की हालत में डेम के किनारे नहाते और बाइक से स्टंट करते हुए पकड़े गए। कोरी डेम के वेस्ट वियर में पानी का बहाव खतरे के निशान से ऊपर होने के बावजूद सुरक्षा घेरे को पार कर युवकों ने वहां गतिविधियां कीं। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और इन युवकों को मौके से हटाकर उन पर धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार ये सभी युवक नशे की हालत में थे और सुरक्षा गार्ड की चेतावनी को भी नजरअंदाज कर रहे थे।

इससे पहले सीपत थाना क्षेत्र के तुंगन नाले में तीन साल का मासूम तेजस तेज बहाव में बह गया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है। पुलिस ने डेम क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और लगातार माइकिंग कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि जलाशयों के आसपास मस्ती, नशा या स्टंट करने वालों के खिलाफ अब सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सतर्क और जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई