बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सख्ती, SSP ने फैक्ट्री संचालकों को दी चेतावनी

बिलासपुर। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रहे हादसों और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रजनेश सिंह ने सिरगिट्टी, तिफरा, सिलपहरी और कोनी क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों व संचालकों की आपात बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि मुनाफा कमाना ठीक है, लेकिन कर्मचारियों की जान की कीमत पर नहीं। सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

बैठक में SSP ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाली फैक्ट्रियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मचारियों के लिए हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी जूते और रेडियम जैकेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। फैक्ट्री गेट पर ब्रीथ एनालाइजर मशीन लगाने और शराब पीकर काम पर आने वालों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही फैक्ट्री परिसर और मुख्य मार्गों पर हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया।

लगातार आगजनी की घटनाओं को देखते हुए हर यूनिट में पर्याप्त फायर एक्सटिंग्विशर और अग्निशमन यंत्र वर्किंग कंडीशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।

IMG 0646

बैठक में Chhattisgarh Laghu Udyog Sangh के अध्यक्ष हरीश केडिया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार शाह, उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से एएसपी (सिटी) पंकज पटेल और एएसपी (ग्रामीण) मधुलिका सिंह भी शामिल हुईं।

एसएसपी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा ऑडिट के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो समय-समय पर फैक्ट्रियों की जांच करेगी। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी या किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संचालकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई