Strict Action By Railways: रेलवे का सख्त रुख,20 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दर्ज होगी एफआईआर
Strict Action By Railways: अफवाह फैलाने वालों पर गिरी रेलवे की गाज

त्योहारों के मौसम में जब लोग खुशी और उत्साह के साथ सफर कर रहे हैं, उसी बीच कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने में लगे हैं। (Strict Action By Railways) लेकिन अब रेलवे प्रशासन ने ऐसे लोगों पर नकेल कसने की ठान ली है। रेलवे ने सोशल मीडिया पर पुराने या भ्रामक वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 20 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की जा चुकी है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
20 से अधिक हैंडल्स की पहचान,Strict Action By Railways
दीपावली पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है।(Strict Action By Railways) इस मौके पर कुछ असामाजिक तत्व पुराने वीडियो और फर्जी जानकारी वायरल कर यात्रियों में भ्रम और असंतोष फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इन गतिविधियों पर रेलवे की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार नजर बनाए हुए है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जो भी व्यक्ति गलत जानकारी फैलाता पाया जाएगा, उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।रेलवे प्रशासन ने सभी नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि किसी भी वीडियो या सूचना को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें। अफवाह फैलाने से न सिर्फ कानून का उल्लंघन होता है, बल्कि इससे यात्रियों में अनावश्यक डर और अफरा-तफरी भी फैलती है।रेलवे का यह कदम त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।संदेश साफ है।अफवाह नहीं, सच्चाई साझा करें





