Stranger Things 5: विल बायर्स बनेगा नया वेक्ना? फैन थ्योरी ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

मुंबई:नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘Stranger Things’ के पांचवे और आखिरी सीजन का टीजर आते ही फैंस के बीच थ्योरीज़ की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर एक थ्योरी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है—क्या विल बायर्स वेक्ना का जासूस है? या फिर वो खुद अगला वेक्ना बनने वाला है? इस सवाल ने इंटरनेट पर चर्चाओं को गर्म कर दिया है।
फैंस का मानना है कि सीरीज की शुरुआत से ही विल का “अपसाइड डाउन” से गहरा रिश्ता रहा है। 6 नवंबर 1983 को जब विल पहली बार गायब हुआ, तब उसके आस-पास कोई भी गेट नहीं था, जिससे वो उस डार्क वर्ल्ड में गया। बाकी किरदार जब-जब अपसाइड डाउन में गए, तब गेट्स या वेक्ना जैसे किसी माध्यम की भूमिका थी। लेकिन विल का गायब होना और बिना किसी स्पष्ट कारण के लौट आना, रहस्यमयी बना हुआ है।
एक थ्योरी यह कहती है कि वेक्ना ने जानबूझकर विल को वापस हॉकिन्स भेजा ताकि वो एल और बाकी दोस्तों पर नजर रख सके। विल ही एकमात्र ऐसा इंसान है जो अपसाइड डाउन से सही-सलामत लौट कर आया और हर बार लौटने के बाद उसका वेक्ना से कनेक्शन और गहरा हुआ है।
सीजन 5 के चौथे एपिसोड का नाम ‘Sorcerer’ बताया जा रहा है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एपिसोड विल पर केंद्रित होगा। यह भी संभव है कि विल वेक्ना के प्रभाव में आकर खुद उसका उत्तराधिकारी बन जाए या फिर इतना ताकतवर बन जाए कि वो वेक्ना को नियंत्रित कर ले।
शो के यूनिवर्स में विल को “Will the Wise” के नाम से जाना जाता है, जो Dungeons and Dragons गेम से प्रेरित है। इसी आधार पर फैंस यह कल्पना कर रहे हैं कि शायद विल ही अंत में Upside Down की कमान संभाले और नया वेक्ना बन जाए।
टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है—अब देखना यह है कि सीरीज इस थ्योरी को कितनी हकीकत में बदलती है।





