धमतरी में हड़कंप! बीईओ आरएन मिश्रा निलंबित, गंभीर आरोपों की पुष्टि

रायपुर। राज्य सरकार ने बीईओ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। धमतरी के कुरुद BEO आरएन मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगे थे। मामले की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने आरएन मिश्रा को निलंबित करने का आदेश दिया है। आरएन मिश्रा को धमतरी के डीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।

उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, विभागीय समीक्षा बैठक में जानकारी नहीं देना, अधिकारियों के पत्र पर समय सीमा में निराकरण नहीं करने जैसे आरोप प्रभारी बीईओ पर लगे थे। विभाग ने इसे लापरवाही के साथ-साथ उदासीनता और स्वेच्छाचारिता माना।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई