कांग्रेस भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री शिल्पी तिवारी का मनाया गया जन्मदिन

रायपुर
प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री और बिलासपुर निवासी शिल्पी तिवारी का जन्मदिन सोमवार को रायपुर स्थित कांग्रेस भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
WhatsApp Image 2025 06 30 at 18.34.02
जन्मदिन समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम,प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू ,महामंत्री दीपक मिश्रा,पूर्व विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा. ममता चंद्राकर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीता लोधी,बिलासपुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा ग्रीतेष,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी बत्रा, अनुराधा राव,अलका शर्मा,आशा सिंह,सुनीता लौहात्रे,गायत्री कश्यप, अंजू सोनी,किरण यादव, सुनीता बंजारे,सोनिया बृजवासी समेत कांग्रेस की प्रमुख महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
WhatsApp Image 2025 06 30 at 18.34.03
सभी ने श्रीमती तिवारी को पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दीं। बधाई,हंसी मजाक के दौरान ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और सांसद फूलों देवी नेताम ने 7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रस्तावित रायपुर आमसभा को सफल बनाने की बात कही। जिसे श्रीमती तिवारी ने सहमति जताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान कांग्रेस भवन में आत्मीय वातावरण रहा, जहां पार्टी की महिला इकाई ने नारे और तालियों की गूंज के साथ अपने नेता का स्वागत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शिल्पी तिवारी के संगठनात्मक योगदान और महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर शिल्पी तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है, और वे हमेशा संगठन के हित में कार्य करती रहेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई