राज्यपाल रमेन डेका से स्टेट बैंक अधिकारियों ने की मुलाकात, स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात स्टेट बैंक के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर हुई।
इस दौरान भोपाल मुख्यालय के जनरल मैनेजर मनोज कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर बैंक की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रायपुर मुख्य शाखा के डिप्टी जनरल मैनेजर राकेश कुमार सिन्हा और सहायक डिप्टी जनरल मैनेजर दास थंगवेलू भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।





