Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

स्टारलिंक इंटरनेट की कीमत और स्पीड: भारत में जल्द होगा डेब्यू, जानें हर सवाल का जवाब

स्टारलिंक :एलन मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट सेवा जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। हालांकि, अभी भी सरकार से मंजूरी का इंतजार है, लेकिन स्टारलिंक ने एयरटेल और रिलायंस जियो के साथ साझेदारी कर दी है। यह डील भारत में स्टारलिंक के डेब्यू को और भी करीब ला रही है। आइए जानते हैं कि स्टारलिंक की इंटरनेट स्पीड और कीमत भारत में कितनी होगी।

स्टारलिंक इंटरनेट स्पीड

स्टारलिंक के पास विभिन्न सर्विस प्लान्स हैं, जिनमें स्टैंडर्ड, प्रायोरिटी, मोबाइल और मोबाइल प्रायोरिटी प्लान्स शामिल हैं।

  • स्टैंडर्ड प्लान में 25 से 100Mbps डाउनलोड स्पीड और 5 से 10Mbps अपलोड स्पीड मिलेगी।
  • प्रायोरिटी प्लान में 40 से 220Mbps डाउनलोड स्पीड और 8 से 25Mbps अपलोड स्पीड की सुविधा होगी।
  • मोबाइल प्लान में 5 से 50Mbps डाउनलोड और 2 से 10Mbps की अपलोड स्पीड दी जाएगी।
  • मोबाइल प्रायोरिटी प्लान में 40 से 220Mbps डाउनलोड और 8 से 25Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी।

स्टारलिंक की कीमत

अमेरिका में स्टारलिंक के मंथली प्लान की कीमत लगभग 120 डॉलर (लगभग 10,441 रुपए) है। इसके अलावा, यूजर्स को उपकरण के लिए 599 डॉलर (लगभग 52,120 रुपए) खर्च करने पड़ते हैं। भारत में स्टारलिंक की कीमत क्या होगी, इस बारे में फिलहाल सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन यह भारतीय बाजार में अपनी सेवाएं देने के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

क्या है जियो और एयरटेल के मुकाबले?

रिलायंस जियो और एयरटेल भी इंटरनेट सेवा प्रदाता हैं, जिनके पास विभिन्न प्लान्स हैं। जियो फाइबर प्लान्स की कीमत 399 रुपये से लेकर 8499 रुपये तक है, जबकि एयरटेल के प्लान्स की कीमत 499 रुपये से शुरू होती है। ये दोनों कंपनियां 30Mbps से लेकर 1Gbps तक की स्पीड प्रदान करती हैं।

भारत में स्टारलिंक का आगमन इंटरनेट की स्पीड और गुणवत्ता में नई क्रांति ला सकता है। हालांकि, इसकी कीमत और सेवाओं के बारे में जानकारी तब ही पूरी तरह से मिल पाएगी जब स्टारलिंक भारत में अपने प्लान्स और डिवाइस लॉन्च करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई