रायपुर में चाकूबाजी की वारदात, पारिवारिक विवाद में युवक पर हमला

रायपुरराजधानी रायपुर में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की गश्त और सुरक्षा के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के उरला इलाके का है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।

घटना उरला इलाके के सतनामी चौक की है। मिली जानकारी के अनुसार, पुराने पारिवारिक विवाद के कारण मोहित चतुर्वेदी नाम के युवक ने अभिषेक गेंड्रे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी मोहित चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी मोहित, घायल अभिषेक की बुआ का बेटा है।

उरला पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह विवाद कैसे हुआ और हमला क्यों किया गया।

इस घटना ने इलाके के लोगों में दहशत फैला दी है। लगातार बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोग अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई