सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका मिलने पहुंचे

दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में परेशानी के चलते रविवार रात दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूज एजेंसी   के मुताबिक, 78 वर्षीय गांधी को रात करीब 9 बजे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी निगरानी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी पिछले कुछ दिनों से पेट से संबंधित दिक्कतों का सामना कर रही थीं। इससे पहले 9 जून को भी उन्होंने अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाया था। डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का निर्णय लिया ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी किसी जटिलता से बचा जा सके। सोनिया गांधी 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला स्थित उनके घर छुट्टियां मनाने गई थीं। लेकिन 7 जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद 8 जून को वे दिल्ली लौट आईं।

अधिकारिक बयान जारी नहीं

कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने उनकी तबीयत स्थिर होने की पुष्टि की है। अस्पताल प्रशासन ने भी फिलहाल किसी गंभीर खतरे से इनकार किया है। सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता देखी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button