शादी का झांसा देकर पिता की संपत्ति को बिकवाया, लगातार करता रहा दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के पैतृक संपत्ति को भी बिकवा दिया। पुलिस के मुताबिक खैरवाड़ रोड में रहने वाला आरोपी अमित सोनी और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। इस दौरान आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता के पैतृक संपत्ति को भी बिकवा दिया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से मना कर दिया। वहीं पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।





