राघव चड्ढा को बगावत पड़ी भारी!-2 दिन में सोशल मीडिया पर 11 लाख ने किया अनफॉलो,#UnfollowRaghavChadha ट्रेंड

राघव चड्ढा को पार्टी छोड़ने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा है। महज दो दिनों में करीब 11 लाख लोगों ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनकी फॉलोअर संख्या तेजी से गिर रही है।

बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल तक उनके करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो अब घटकर लगभग 13.5 मिलियन रह गए हैं। यह गिरावट लगातार जारी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #UnfollowRaghavChadha ट्रेंड कर रहा है।

Gen Z की नाराजगी खुलकर सामने

आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद खासतौर पर युवाओं यानी Gen Z के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है। यूजर्स अनफॉलो करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

इमेज को लगा झटका

राघव चड्ढा की पहचान एक मॉर्डन और युवा नेता की रही है। उन्होंने संसद में गिग वर्कर्स, महंगाई और 10 मिनट डिलीवरी जैसे मुद्दे उठाकर युवाओं के बीच खास जगह बनाई थी। यहां तक कि उन्होंने एक दिन के लिए डिलीवरी पार्टनर बनकर भी काम किया था, जिससे उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी थी।

पुराने पोस्ट डिलीट करने पर विवाद

सोशल मीडिया यूजर्स की नाराजगी की एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव ने अपने पुराने कई पोस्ट हटा दिए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की आलोचना की गई थी।

राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज

विपक्षी नेताओं ने भी इस मुद्दे पर निशाना साधा है। अनीश गवांडे ने तंज कसते हुए कहा कि “इंटरनेट किसी को रातों-रात हीरो भी बनाता है और जीरो भी।”

कुल मिलाकर, यह ‘अनफॉलो कैंपेन’ सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं, बल्कि राघव चड्ढा की बदलती राजनीतिक छवि और जनभावना का संकेत माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button