Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पटना में स्वास्थ्य विभाग की बैठक में घुसा करैत सांप, कर्मचारियों ने मारा तो फिर आ गया दूसरा

बिहार की राजधानी पटना में उस समय अफरातफरी मच गई जब स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान अचानक एक जहरीला करैत सांप मीटिंग हॉल में घुस आया। यह घटना सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के मीटिंग हॉल की है, जहां अधिकारी और कर्मचारी महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा कर रहे थे। सांप को देखते ही अफसर और कर्मचारी अपनी कुर्सियों से उठकर बाहर भागे और हॉल में हड़कंप मच गया।

थोड़ी देर बाद कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए डंडों की मदद से सांप को मार दिया और बाहर फेंक दिया। लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उसी हॉल में एक और सांप दिखने से फिर भगदड़ मच गई। अधिकारी और कर्मचारी दूसरी बार भी जान बचाकर बाहर निकले, जिसके बाद बैठक को तुरंत रद्द कर दिया गया।

मीटिंग में शामिल अधिकारियों ने नाराजगी जताई और कहा कि यह घटना पहली बार नहीं हुई है। बताया गया कि 11 अक्टूबर को भी इसी मीटिंग हॉल में सांप दिखाई दिया था, लेकिन तब नगर निगम और बिल्डिंग प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। अधिकारियों ने सवाल उठाया कि जिस जगह पर राज्य स्तरीय अधिकारी योजनाएं बना रहे हों, वहां इतनी बड़ी सुरक्षा और सफाई की लापरवाही कैसे हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, अफसरों ने बैठक स्थगित कर दी और हॉल की स्वच्छता को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि आसपास के क्षेत्र में गंदगी, झाड़ियां और नमी होने के कारण सांप अंदर घुस जाते हैं। इस घटना के बाद सीएचसी प्रबंधन ने निर्देश दिए हैं कि पूरी इमारत की सफाई, फॉगिंग और पेस्ट कंट्रोल कराया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

भवन प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। अफसरों ने कहा कि यह केवल असुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा का गंभीर मामला है। फिलहाल भवन को अस्थायी रूप से बंद कर निरीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई