Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

फैटी लिवर होने पर त्वचा देती है चेतावनी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, 12 मई 2025
फैटी लिवर एक गंभीर लेकिन अक्सर अनदेखी जाने वाली समस्या है, जो आज के समय में खराब खानपान, अत्यधिक शराब सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली के चलते तेजी से बढ़ रही है। लिवर को शरीर का फिल्टर माना जाता है, जो भोजन, पानी और विषैले पदार्थों को छानने का काम करता है। लेकिन जब इसमें अत्यधिक चर्बी जमा हो जाती है, तो यह अपनी कार्यक्षमता खोने लगता है, जिसका असर शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ त्वचा पर भी नजर आने लगता है।

फैटी लिवर की शुरुआत में आमतौर पर कोई विशेष लक्षण नहीं दिखते, लेकिन जैसे-जैसे यह रोग बढ़ता है, त्वचा पर इसके कई संकेत उभरने लगते हैं। त्वचा पर खुजली वाले चकत्ते, लालिमा, चेहरे पर काले धब्बे, आंखों के नीचे काले घेरे और त्वचा पर दाने या पैच जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ये संकेत इस बात की चेतावनी देते हैं कि लिवर गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, फैटी लिवर का कारण केवल शराब नहीं, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी स्थितियां भी होती हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों को नजरअंदाज किया गया, तो यह सिरोसिस, लिवर फेलियर जैसी खतरनाक बीमारियों का रूप ले सकता है।

इससे बचने के लिए जरूरी है कि लोग शराब से पूरी तरह दूरी बनाएं, संतुलित आहार लें, चीनी, नमक और मैदे का सेवन कम करें और नियमित रूप से व्यायाम करें। फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करना बेहद आवश्यक है। साथ ही, यदि त्वचा पर उपरोक्त लक्षण दिखें या लिवर संबंधी कोई भी समस्या महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

लिवर की सेहत का सीधा असर हमारी संपूर्ण शारीरिक प्रणाली पर पड़ता है, इसलिए इसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। समय रहते उपचार और सावधानी ही इस बीमारी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई